Rose Day 2026: गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं, बल्कि प्यार, रुतबे और खास एहसास का प्रतीक बन चुके हैं। आम तौर पर Rose Day पर लोग कुछ सौ रुपये में गुलाब खरीदकर अपने जज्बात जाहिर करते हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे भी गुलाब हैं जिनकी कीमत सुनकर होश उड़ सकते हैं। इनकी खूबसूरती, खुशबू और दुर्लभता इन्हें आम फूलों से बिल्कुल अलग बनाती है। कुछ गुलाब तो ऐसे हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है और इन्हें लग्जरी वेल्थ का प्रतीक माना जाता है। आइए Rose Day के मौके पर जानते हैं दुनिया के 7 सबसे महंगे गुलाब, जिनकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जूलियट रोज (Juliet Rose)

अगर गुलाबों की दुनिया में किसी को “रॉयल क्वीन” कहा जाए, तो वो जूलियट रोज है. मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने इस गुलाब को तैयार करने में पूरे 15 साल लगा दिए। हल्के पीच रंग की इसकी पंखुड़ियां और बेहद सॉफ्ट खुशबू इसे सबसे अलग बनाती हैं।2006 के चेल्सी फ्लावर शो में इसकी कीमत करीब 15.8 मिलियन डॉलर (लगभग 138 करोड़ रुपये) आंकी गई थी। यही वजह है कि इसे आज भी दुनिया का सबसे महंगा गुलाब माना जाता है।
ब्लैक बाकारा (Black Baccara)

ब्लैक बाकारा पहली नजर में ही दिल जीत लेता है. इसका रंग इतना गहरा लाल होता है कि अक्सर लोग इसे काला समझ लेते हैं. इसी रहस्यमयी लुक की वजह से यह हाई-एंड वेडिंग्स और लग्जरी डेकोरेशन में खूब पसंद किया जाता है।इस गुलाब की कीमत करीब 70 डॉलर तक पहुंच जाती है, जो इसे खास मौकों के लिए परफेक्ट बनाती है।
जूलिया चाइल्ड रोज (Julia Child Rose)

इस चमकदार पीले गुलाब का नाम मशहूर शेफ जूलिया चाइल्ड के नाम पर रखा गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी मीठी, बटर जैसी खुशबू और बार-बार खिलने की क्षमता।गार्डनिंग के शौकीनों के बीच यह गुलाब काफी लोकप्रिय है और इसकी कीमत आमतौर पर 55 से 70 डॉलर के बीच रहती है।
ईडन रोज (Eden Rose)

ईडन रोज, जिसे “पियरे डी रोंसार्ड” भी कहा जाता है, अपनी बड़ी और परतदार पंखुड़ियों के लिए जाना जाता है. गुलाबी और सफेद रंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन इसे गार्डन और डेकोरेटिव अरेंजमेंट्स का फेवरेट बनाता है।दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले महंगे गुलाबों में शामिल इस रोज की कीमत 63 से 83 डॉलर तक होती है।
स्वीट जूलियट (Sweet Juliet)

हल्का गुलाबी रंग और फ्रूटी-सी खुशबू, स्वीट जूलियट नाम की तरह ही बेहद प्यारा गुलाब है। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर यह गुलाब काफी ट्रेंड में रहता है। इसकी कीमत करीब 24.86 डॉलर है, जो इसे लग्जरी कैटेगरी में शामिल करती है।
सिंड्रेला (Cinderella Rose)

सिंड्रेला गुलाब अपने सॉफ्ट पिंक शेड और नाजुक पंखुड़ियों की वजह से पुराने जमाने की शाही फील देता है। यही वजह है कि कलेक्टर्स और रोज लवर्स इसे काफी पसंद करते हैं।इस खूबसूरत गुलाब की कीमत 13 से 15 डॉलर के बीच होती है।
एवलांच (Avalanche Rose)

शुद्ध सफेद रंग, बड़ी पंखुड़ियां और लंबे समय तक ताजा रहने की खूबी एवलांच गुलाब को बेहद खास बनाती है। हालांकि इसकी कीमत बाकी महंगे गुलाबों के मुकाबले कम है, लेकिन खूबसूरती में कोई कमी नहीं।इसकी कीमत आमतौर पर 2 से 3 डॉलर के बीच रहती है।


