आज परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्ट करेंगे कक्ष निरीक्षक:वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, 18 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

आज परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्ट करेंगे कक्ष निरीक्षक:वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, 18 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

UP बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके पहले आज सोमवार को सभी कक्ष निरीक्षक अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से वाराणसी समेत सभी जनपद के DIOS को इसके लिए निर्देशित किया गया है। बता दें कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए जनपद में 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 92,722 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। 2 दिन पहले राजकीय क्वींस कॉलेज से सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे जा चुके हैं। जिन्हें सभी केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में CCTV की निगरानी में रखा गया है। इन्हें प्रयागराज स्थित बने कंट्रोल रूम व जिले में बने कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *