फायरिंग की घटनाओं के बीच रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बोले- फिल्मी एक्शन से बड़ी है असली जिंदगी

फायरिंग की घटनाओं के बीच रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बोले- फिल्मी एक्शन से बड़ी है असली जिंदगी

Rohit Shetty Cryptic Post: जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर गोलीबारी की घटना उनके फैंस और बॉलीवुड में काफी सुर्खियों में रहा। बता दें, मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 अपराधियो को गिरफ्तार किया है और जांच में सामने आया है कि हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। अब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोहित शेट्टी और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा दी गई है।

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया

फाइरिंग और तनाव भरे महौल के बीच रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में समय बिताए, अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है, फिल्मी एक्शन से बड़ी है असली जिंदगी ये समझने की बात है” रोहित शेट्टी की इस पोस्ट ने फैंस के बीच टेंशन और सपोर्ट दोनों ही भाव जगाए है।

फिल्म के सेट से दिलचस्प बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी साझा किया

अगर काम की बात कि जाए तो, रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट कॉमेडी-ड्रामा फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ के 5वें पार्ट के साथ वापस आ गए हैं। ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 2027 की शुरुआत में फिल्म पर्दे पर रिलीज होने की उम्मीद है। साथ ही, रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फिल्म के सेट से एक दिलचस्प बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी साझा किया था, जिसमें पुरानी कास्ट के साथ एक सरप्राइज गेस्ट भी नजर आए है।

इस बार फिल्म ‘गोलमाल 5’ में अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी शामिल रहेंगे। इसमें सबसे खास बात ये है कि इस फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार भी शामिल हो रहे हैं, जो अपने रोल के लिए गंजे भी हुए। इसके अलावा, रोहित शेट्टी ने ये भी कन्फर्म किया है कि वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन को भी 2026 में लेकर आने वाले हैं, जिसे दर्शक बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *