Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director

Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director
भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, स्टंटमैन, निर्माता और टेलीविजन व्यक्तित्व रोहित शेट्टी 14 मार्च को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शेट्टी ने छोटे-छोटे कदमों से शुरूआत की थी। आज के समय में रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। रोहित की असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रोहित शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 14 मार्च 1974 को रोहित शेट्टी का जन्म हुआ था। उनका बचपन मुश्किलों से भरा था। रोहित शेट्टी के पिता का नाम एमबी शेट्टी था, जोकि एक स्टंटमैन थे। वहीं उनकी मां का नाम रत्ना शेट्टी था, जोकि फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करती थीं। जब रोहित 5 साल के थे, तो उनके पिता की मृत्यु हो गई और परिवार में आर्थिक समस्या पैदा हो गई। ऐसे में रोहित ने कम उम्र से काम करना शुरूकर दिया।

असिस्टेंट डायरेक्टर

17 साल की उम्र में रोहित शेट्टी फिल्म ‘फूल और कांटे’ के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसके बाद फिल्म ‘सुहाग’ में वह अक्षय कुमार के स्टंट डबल बने और फिल्म ‘हकीकत’ में एक्ट्रेस तब्बू के कपड़े प्रेस करने जैसे काम किए। रोहित शेट्टी की पहली कमाई सिर्फ 35 रुपए थी।

चुनौतीपूर्ण थी शुरूआत

रोहित शेट्टी की राह आसान नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरूआती दिनों में उनको खाने और बस के किराए में से किसी एक को चुनना पड़ता था। कई बार उनको भूखे भी रहना पड़ता था। लेकिन इन मुश्किलों ने उन्हें कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाया। आज रोहित शेट्टी की फिल्में उनकी मेहनत, संघर्ष और जुनून की मिसाल हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक

बॉलीवुड में रोहित शेट्टी को आज के समय में एक्शन फिल्मों का बेताज बादशाह कहा जाता है। फिल्मों में जब गाड़ियां उड़ती हैं, धमाके होते हैं तो दर्शक तालियां बजाते हैं। रोहित ‘गोलमाल फ्रेंचाइजी’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी बेहतरीन पारिवारिक कॉमेडी फिल्में भी बनाते हैं। वह हर साल 38 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करते हैं। साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक रोहित की कुल संपत्ति 336 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *