पटना में छड़ गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली:अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर 2 राउंड फायरिंग, रुबन हॉस्पिटल में भर्ती; श्याम रजक मिलने पहुंचे

पटना में छड़ गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली:अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर 2 राउंड फायरिंग, रुबन हॉस्पिटल में भर्ती; श्याम रजक मिलने पहुंचे

पटना के शास्त्री नगर इलाके पंप हाउस के पास एक व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी की पहचान दिलीप कुमार 40 वर्ष के तौर पर हुई। दिलीप दफ्तर से अपने अपार्टमेंट में जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दोनों आरोपी कारोबारी पर हमला करते नजर आ रहे हैं। एक हेलमेट पहना है और दूसरे ने सिर में टोपी लगाई है। दोनों के हाथों में हथियार है। घटनास्थल के पास कुछ लोग भी मौजूद हैं, जो फायरिंग की आवाज आने के बाद भागते नजर आ रहे हैं। बदमाश भी घटना को अंजाम देने के बाद एक ही बाइक से अटल पथ की ओर भागते नजर आ रहे हैं। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत रुबान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और DIU की टीम जांच के लिए आई है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। देखिए CCTV में कैद घटना की तस्वीर… दफ्तर से लौटते वक्त बनाया निशाना घायल दिलीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, जैसे ही मैं सीढ़ी चढ़कर फ्लैट की ओर बढ़ रहे थे, पहले से घात लगाए दो युवक आए और उसमें से एक ने मुझे पीछे हाथ से नॉक किया। मैं देखने के लिए पीछे मुड़ा तब तक उसने गोली मार दी। मैं ऊपर की ओर जान बचाने के लिए भागा, लेकिन एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछा करता रहा। एक मेरे पीछे-पीछे पिस्टल लेकर बढ़ा। कुछ सीढ़ी चढ़ने के बाद फिर वह वापस लौटकर फायरिंग करते भाग गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत रुबान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में कारोबारी दोस्त से मिलने पहुंचे जदयू विधायक दिलीप कुमार ‘एमपी इंजिकॉन’ कंपनी चलाते हैं, जिसका दफ्तर बोरिंग रोड स्थित कुमार टावर में है। उनकी कंपनी बड़ी निर्माण कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करती है। दिलीप, जदयू विधायक श्याम रजक के अच्छे मित्र हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्याम रजक भी उन्हें देखने आए हैं। एमपी इंजीकौन नाम से दिलीप की कंपनी है। बोरिंग रोड चौराहा स्थित कुमार टावर में दफ्तर है। इसी दफ्तर से घर लौट रहे थे। एमपी ईनजीकौन एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में छड़ गिट्टी की सप्लाई देती है। कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई का करते हैं कारोबार अस्पताल पहुंचे दिलीप के पार्टनर खुर्शीद ने बताया कि, ‘दिलीप का किसी से कभी कोई विवाद नहीं रहा है। वह बहुत शांत स्वभाव के हैं। हम लोग पिछले 10 साल से मैटेरियल सप्लाई का कारोबार कर रहे हैं। हम लोगों का बोरिंग रोड कुमार टावर में एमपी एनजीकॉन नाम की कंपनी का दफ्तर है। इसी दफ्तर से दिलीप सीपी ठाकुर रोड नंबर 2 शिवपुरी स्थित G.S इंक्लेव अपार्टमेंट में आ रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हमारी कंपनी एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करती है। मुख्य काम भवन, पुल, पुलिया, आदि कंस्ट्रक्शन में मैटेरियल सप्लाई करने का है।’ बिल्डर से हिसाब किताब में देरी का एंगल कथित तौर पर यह भी बात सामने आई है कि कुछ बिल्डर से हिसाब किताब में रुपए लेनदेन को लेकर देरी चल रही थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल, इस एंगल से भी पुलिस छानबीन कर रही है। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस पटना पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबके रहे और सन्नाटा पसरा रहा। पटना के शास्त्री नगर इलाके पंप हाउस के पास एक व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी की पहचान दिलीप कुमार 40 वर्ष के तौर पर हुई। दिलीप दफ्तर से अपने अपार्टमेंट में जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दोनों आरोपी कारोबारी पर हमला करते नजर आ रहे हैं। एक हेलमेट पहना है और दूसरे ने सिर में टोपी लगाई है। दोनों के हाथों में हथियार है। घटनास्थल के पास कुछ लोग भी मौजूद हैं, जो फायरिंग की आवाज आने के बाद भागते नजर आ रहे हैं। बदमाश भी घटना को अंजाम देने के बाद एक ही बाइक से अटल पथ की ओर भागते नजर आ रहे हैं। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत रुबान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और DIU की टीम जांच के लिए आई है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। देखिए CCTV में कैद घटना की तस्वीर… दफ्तर से लौटते वक्त बनाया निशाना घायल दिलीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, जैसे ही मैं सीढ़ी चढ़कर फ्लैट की ओर बढ़ रहे थे, पहले से घात लगाए दो युवक आए और उसमें से एक ने मुझे पीछे हाथ से नॉक किया। मैं देखने के लिए पीछे मुड़ा तब तक उसने गोली मार दी। मैं ऊपर की ओर जान बचाने के लिए भागा, लेकिन एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछा करता रहा। एक मेरे पीछे-पीछे पिस्टल लेकर बढ़ा। कुछ सीढ़ी चढ़ने के बाद फिर वह वापस लौटकर फायरिंग करते भाग गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत रुबान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में कारोबारी दोस्त से मिलने पहुंचे जदयू विधायक दिलीप कुमार ‘एमपी इंजिकॉन’ कंपनी चलाते हैं, जिसका दफ्तर बोरिंग रोड स्थित कुमार टावर में है। उनकी कंपनी बड़ी निर्माण कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करती है। दिलीप, जदयू विधायक श्याम रजक के अच्छे मित्र हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्याम रजक भी उन्हें देखने आए हैं। एमपी इंजीकौन नाम से दिलीप की कंपनी है। बोरिंग रोड चौराहा स्थित कुमार टावर में दफ्तर है। इसी दफ्तर से घर लौट रहे थे। एमपी ईनजीकौन एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में छड़ गिट्टी की सप्लाई देती है। कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई का करते हैं कारोबार अस्पताल पहुंचे दिलीप के पार्टनर खुर्शीद ने बताया कि, ‘दिलीप का किसी से कभी कोई विवाद नहीं रहा है। वह बहुत शांत स्वभाव के हैं। हम लोग पिछले 10 साल से मैटेरियल सप्लाई का कारोबार कर रहे हैं। हम लोगों का बोरिंग रोड कुमार टावर में एमपी एनजीकॉन नाम की कंपनी का दफ्तर है। इसी दफ्तर से दिलीप सीपी ठाकुर रोड नंबर 2 शिवपुरी स्थित G.S इंक्लेव अपार्टमेंट में आ रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हमारी कंपनी एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करती है। मुख्य काम भवन, पुल, पुलिया, आदि कंस्ट्रक्शन में मैटेरियल सप्लाई करने का है।’ बिल्डर से हिसाब किताब में देरी का एंगल कथित तौर पर यह भी बात सामने आई है कि कुछ बिल्डर से हिसाब किताब में रुपए लेनदेन को लेकर देरी चल रही थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल, इस एंगल से भी पुलिस छानबीन कर रही है। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस पटना पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबके रहे और सन्नाटा पसरा रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *