इंदौर में रोबोट के हाथ तोड़े, डिस्प्ले फोड़ी:ट्रैफिक मित्र पर हमला,कॉलेज प्रोफेसर ने कराई एफआईआर

इंदौर में रोबोट के हाथ तोड़े, डिस्प्ले फोड़ी:ट्रैफिक मित्र पर हमला,कॉलेज प्रोफेसर ने कराई एफआईआर

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ब्रिलियंट औरा चौराहे पर लगाए गए ट्रैफिक मित्र रोबोट के साथ अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी, जिससे उसका संचालन बंद हो गया है।
पुलिस के मुताबिक एक्रोपालिस कॉलेज के प्रोफेसर और स्टूडेंट्स द्वारा तैयार रोबोट को 10 मार्च 2026 को नगर निगम इंदौर ने ब्रिलयंट ओरा चौराहे पर स्थापित किया था। इसका जल्द ही उद्घाटन होना था, लेकिन 13 मार्च को जानकारी मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोबोट को नुकसान पहुंचाया है। कॉलेज के प्रोफेसर इमरान बैग ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नगर निगम जोन नंबर 7 के उपयंत्री राकेश शर्मा को जानकारी दी। वहां जाकर देखा मौके पर पाया गया कि रोबोट के हाथ और उसमें लगी डिस्प्ले को तोड़ दिया गया है। बाद में उसे चेक किया तो अंदर से डिवाईस भी गायब मिली। जिसमें
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल मामला जांच में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *