मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर लाखों की डकैती:24 नकाबपोश मेन गेट तोड़कर घर में घुसे, परिवार को गन प्वाइंट पर लिया;1 घंटे किया उत्पात

मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर लाखों की डकैती:24 नकाबपोश मेन गेट तोड़कर घर में घुसे, परिवार को गन प्वाइंट पर लिया;1 घंटे किया उत्पात

मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गजहरा गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक पूर्व प्रधानाचार्य के घर डकैती की घटना सामने आई है। हथियारों लैस करीब 24 नकाबपोश अपराधियों ने डॉ. दयाकांत झा के घर धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिए। गृहस्वामी ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 24 से 25 की संख्या में हथियारबंद अपराधी मेन गेट का दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। अलमारी, लॉकर और बक्सों की चाबियां मांगी अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही परिवारजनों को कब्जे में लेकर हथियार के बल पर अलमारी, लॉकर और बक्सों की चाबियां सौंपने को मजबूर किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद बदमाश सोने-चांदी के कीमती आभूषण, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात और लाखों रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे बदमाश बताया जाता है कि सभी बदमाश अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और उन्होंने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे। वारदात के दौरान अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी अपने साथ ले लिया, ताकि पहचान के साक्ष्य मिटाए जा सकें। मौके पर पहुंची पुलिस, बदमाश नेपाल फरार घटना की सूचना मिलते ही लदनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों का पीछा किया। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र होने का फायदा उठाकर सभी बदमाश नेपाल की ओर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयनगर के एसडीपीओ राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं शुक्रवार को मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी बोले-अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना को नेपाली आपराधिक गिरोह द्वारा अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ जयनगर राघव दयाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। डॉग स्क्वाड और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य शुक्रवार सुबह डॉग स्क्वाड और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गजहरा गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक पूर्व प्रधानाचार्य के घर डकैती की घटना सामने आई है। हथियारों लैस करीब 24 नकाबपोश अपराधियों ने डॉ. दयाकांत झा के घर धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिए। गृहस्वामी ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 24 से 25 की संख्या में हथियारबंद अपराधी मेन गेट का दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। अलमारी, लॉकर और बक्सों की चाबियां मांगी अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही परिवारजनों को कब्जे में लेकर हथियार के बल पर अलमारी, लॉकर और बक्सों की चाबियां सौंपने को मजबूर किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद बदमाश सोने-चांदी के कीमती आभूषण, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात और लाखों रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे बदमाश बताया जाता है कि सभी बदमाश अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और उन्होंने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे। वारदात के दौरान अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी अपने साथ ले लिया, ताकि पहचान के साक्ष्य मिटाए जा सकें। मौके पर पहुंची पुलिस, बदमाश नेपाल फरार घटना की सूचना मिलते ही लदनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों का पीछा किया। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र होने का फायदा उठाकर सभी बदमाश नेपाल की ओर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयनगर के एसडीपीओ राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं शुक्रवार को मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी बोले-अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना को नेपाली आपराधिक गिरोह द्वारा अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ जयनगर राघव दयाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। डॉग स्क्वाड और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य शुक्रवार सुबह डॉग स्क्वाड और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *