जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर की शाम हुई 20 लाख रुपए की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, सोने का ब्रेसलेट, टाइटन कंपनी की घड़ी, एक स्कूटी और एक सीएनजी ऑटो सहित लूटे गए कई कीमती सामान बरामद किए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी हत्या, चोरी, लूट तथा गृहभेदन जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-2 स्थित दीप राज सिंह के घर में हुई थी। 7 से 8 नकाबपोश युवक हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए थे। आरोपियों ने घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और पूरे घर में जमकर लूटपाट की। वे लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद, दीप राज सिंह ने कदमा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों मो. सद्दाम, फहीम आलम, कृष्णा लौहार उर्फ पाड़ी, सयोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी, और कुनाल सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहन और चोरी का सामान बरामद किया। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर की शाम हुई 20 लाख रुपए की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, सोने का ब्रेसलेट, टाइटन कंपनी की घड़ी, एक स्कूटी और एक सीएनजी ऑटो सहित लूटे गए कई कीमती सामान बरामद किए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी हत्या, चोरी, लूट तथा गृहभेदन जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-2 स्थित दीप राज सिंह के घर में हुई थी। 7 से 8 नकाबपोश युवक हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए थे। आरोपियों ने घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और पूरे घर में जमकर लूटपाट की। वे लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद, दीप राज सिंह ने कदमा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों मो. सद्दाम, फहीम आलम, कृष्णा लौहार उर्फ पाड़ी, सयोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी, और कुनाल सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहन और चोरी का सामान बरामद किया।


