मधेपुरा में सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग, मैनेजर को गन प्वाइंट पर लिया;1.30 लाख रुपये लूटे

मधेपुरा में सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग, मैनेजर को गन प्वाइंट पर लिया;1.30 लाख रुपये लूटे

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 12:30 बजे तीन बदमाश बैंक में घुसे और महज कुछ ही मिनटों में करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। कहा जल्द होगी गिरफ्तारी। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… ब्रांच मैनेजर बोले-ग्राहकों-चौकीदार को दिया धक्का बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के अनुसार, तीनों अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। घटना के दौरान एक बदमाश बैंक के मुख्य गेट के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दो अन्य अंदर घुस गए। अंदर प्रवेश करते ही एक अपराधी ने ग्राहकों और चौकीदार को धक्का देकर किनारे कर दिया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। जान का खतरा देखते हुए मैनेजर ने खोला वॉल्ट इसके बाद एक बदमाश सीधे मैनेजर के पास पहुंचा और गन प्वाइंट पर कैश की मांग करने लगा। उसने वॉल्ट खोलने के लिए दबाव बनाया। जान का खतरा देखते हुए मैनेजर ने बिना विरोध के वॉल्ट खोल दिया, जिसके बाद अपराधियों ने वहां रखी नकदी निकाल ली और तेजी से बाहर निकल गए। बाहर खड़ा तीसरा साथी भी उनके साथ फरार हो गया। बैंक में 3 दिन चल रहा था CCTV का काम बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक में सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग का काम चल रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित थी। खास बात यह है कि यह बैंक पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के पैतृक आवास के ठीक बगल में स्थित है, बावजूद इसके अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। एएसपी ने कहा-आसपास की जा रही छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया गया है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 12:30 बजे तीन बदमाश बैंक में घुसे और महज कुछ ही मिनटों में करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। कहा जल्द होगी गिरफ्तारी। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… ब्रांच मैनेजर बोले-ग्राहकों-चौकीदार को दिया धक्का बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के अनुसार, तीनों अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। घटना के दौरान एक बदमाश बैंक के मुख्य गेट के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दो अन्य अंदर घुस गए। अंदर प्रवेश करते ही एक अपराधी ने ग्राहकों और चौकीदार को धक्का देकर किनारे कर दिया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। जान का खतरा देखते हुए मैनेजर ने खोला वॉल्ट इसके बाद एक बदमाश सीधे मैनेजर के पास पहुंचा और गन प्वाइंट पर कैश की मांग करने लगा। उसने वॉल्ट खोलने के लिए दबाव बनाया। जान का खतरा देखते हुए मैनेजर ने बिना विरोध के वॉल्ट खोल दिया, जिसके बाद अपराधियों ने वहां रखी नकदी निकाल ली और तेजी से बाहर निकल गए। बाहर खड़ा तीसरा साथी भी उनके साथ फरार हो गया। बैंक में 3 दिन चल रहा था CCTV का काम बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक में सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग का काम चल रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित थी। खास बात यह है कि यह बैंक पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के पैतृक आवास के ठीक बगल में स्थित है, बावजूद इसके अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। एएसपी ने कहा-आसपास की जा रही छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *