लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार देर रात पुलिस को बंधा रोड पर चेकिंग के दौरान आते दिखे। इस दौरान लूटेरों को रोकने का प्रयास किया तभी पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस घटनाओं की जानकारी कर रही है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया गाजीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग लगाकर खड़ी थी। भूसे वाली गली के पास चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवार आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो स्कूटी लेकर भागने। मजार के आगे कब्रिस्तान के पास स्कूटी सवार डिसबैलेंस हो गए। जिससे सड़क किनारे गिर गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सीतापुर बिस्वा निवासी मोहम्मद रानू ऊर्फ फराज और सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई। दोनों लखनऊ में किराए का मकान लेकर रहते थे। घायल को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया है। दो दिन पहले शालीमार चौराहे के पास से महिला की चेन लूट की घटना को अंजाम दिए थे।


