उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 2023 की मुख्य परीक्षा की तिथि में संशोधन कर दिया है। आयोग की ओर से पहले 31 जनवरी और 1 फरवरी को परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन एक फरवरी को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक 2024 परीक्षा पड़ने के कारण अभ्यर्थियों ने तारीख बदलने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए आयोग ने मुख्य परीक्षा अब 2 और 3 फरवरी को कराने का निर्णय लिया है। जानिए, क्या है परीक्षा का पूरा शिड्यूल आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी को दो पालियों में यह परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन की होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक हिंदी एवं आलेखन की सब्जेक्टिव परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 4:30 बजे से 5 बजे तक सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण की वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराई जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है।


