राजगीर जू सफारी में सफेद बाघ ‘केसरी’ की दहाड़:पर्यटकों के लिए खुला एन्क्लोजर, पटना जू से हुआ था एक्सचेंज

राजगीर जू सफारी में सफेद बाघ ‘केसरी’ की दहाड़:पर्यटकों के लिए खुला एन्क्लोजर, पटना जू से हुआ था एक्सचेंज

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर जू सफारी ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक नया रोमांच पेश किया है। पटना जू से विशेष एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत लाए गए सफेद बाघ ‘केसरी’ को अब आधिकारिक रूप से बाघ एन्क्लोजर में आम जनता को देखने के लिए छोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों से खुले वातावरण में ‘केसरी’ को देख पर्यटक बेहद रोमांचित नजर आ रहे हैं। उसकी सफेद चमक और दमदार दहाड़ विशेष रूप से बच्चों और परिवारों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। अब पर्यटक उसे नजदीक से देखकर फोटो खिंचवा सकते हैं और इस अनोखे अनुभव को यादगार बना सकते हैं। पर्यटकों के लिए जू सफारी सुरक्षित इस खास मौके पर राजगीर जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम. ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा सफेद बाघ ‘केसरी’ का यहां आगमन उनके लिए गर्व का क्षण है। बाघ को ऐसा वातावरण प्रदान किया गया है जो उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल है। कुछ दिनों के गहन अवलोकन के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि केसरी यहां की जलवायु और खुले एन्क्लोजर में पूरी तरह सहज हो गया है। एन्क्लोजर और उसके आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन किया गया है, जिससे बाघ और पर्यटक दोनों सुरक्षित और सहज अनुभव का आनंद ले सके। सुरक्षा उपायों को अत्याधुनिक प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया गया है और सफारी वाहन भी पूरी तरह सुरक्षित है। बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर जू सफारी ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक नया रोमांच पेश किया है। पटना जू से विशेष एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत लाए गए सफेद बाघ ‘केसरी’ को अब आधिकारिक रूप से बाघ एन्क्लोजर में आम जनता को देखने के लिए छोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों से खुले वातावरण में ‘केसरी’ को देख पर्यटक बेहद रोमांचित नजर आ रहे हैं। उसकी सफेद चमक और दमदार दहाड़ विशेष रूप से बच्चों और परिवारों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। अब पर्यटक उसे नजदीक से देखकर फोटो खिंचवा सकते हैं और इस अनोखे अनुभव को यादगार बना सकते हैं। पर्यटकों के लिए जू सफारी सुरक्षित इस खास मौके पर राजगीर जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम. ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा सफेद बाघ ‘केसरी’ का यहां आगमन उनके लिए गर्व का क्षण है। बाघ को ऐसा वातावरण प्रदान किया गया है जो उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल है। कुछ दिनों के गहन अवलोकन के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि केसरी यहां की जलवायु और खुले एन्क्लोजर में पूरी तरह सहज हो गया है। एन्क्लोजर और उसके आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन किया गया है, जिससे बाघ और पर्यटक दोनों सुरक्षित और सहज अनुभव का आनंद ले सके। सुरक्षा उपायों को अत्याधुनिक प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया गया है और सफारी वाहन भी पूरी तरह सुरक्षित है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *