भिवानी के गांव प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के पास रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूनिवर्सिटी में जा रहे 2 युवक घायल हो गए। इधर, घायल की शिकायत पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव तिगड़ाना निवासी मंजीत ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसके साथी गांव धनाना निवासी मनुराज है। जो सुबह करीब 8 जनवरी की सुबह करीब सवा 9 बजे अपने घर से चला था। वह भी गांव तिगड़ाना से मनुराज के साथ मोटरसाइकिल पर चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी प्रेमनगर में अप्रेंटिस के लिए जा रहा था। रास्ते में ड्रेन के पास समय करीब 9 बजकर 50 मिनट पर जब वे ड्रेन के पास बने पुल से नीचे अंडरपास से यूनिवर्सिटी की तरफ चले तो हरियाणा रोडवेज की बस का चालक अपनी बस को विपरित दिशा में तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसने सीधी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उस समय मोटरसाइकिल मनुराज चला रहा था और मंजीत पीछे बैठा था। इस एक्सीडेंट में मनुराज रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गय। वहीं उसे भी काफी चोटें आई। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गय। राहगीरों की मदद से मनुराज को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर चोट होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जो बोलने में सक्षम नहीं है। इधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।


