मेरठ में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर:दो युवकों की मौत, चालक-परिचालक फरार; लगा जाम

मेरठ में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर:दो युवकों की मौत, चालक-परिचालक फरार; लगा जाम

मवाना में शुक्रवार शाम मेरठ रोड पर एक रोडवेज बस और अपाचे बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपाचे बाइक सवार युवक मेरठ की दिशा में जा रहे थे, जबकि रोडवेज बस मवाना की ओर आ रही थी। शाम करीब 4:30 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मेरठ-मवाना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने फरार चालक और परिचालक की तलाश शुरू कर दी है। बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यस्त मार्गों पर यातायात नियंत्रण के लिए उचित उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *