नोवामुंडी| जेटेया चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जेटेया थाना प्रभारी बोअस मुंडू के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। नोवामुंडी| जेटेया चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जेटेया थाना प्रभारी बोअस मुंडू के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई।


