नोएडा में सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोग एक बार फिर सड़क पर आ गए। सेक्टर-4 की मुख्य सड़क पर ई रिक्शा पर सिलेंडर रखकर विरोध दर्ज कराया। यातायात को बंद कर दिया। लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला है बच्चे भूखे है। हमे गैस चाहिए, इतने दिन हो गए अब तक नहीं मिली। आक्रोशित लोगों ने रास्ता रोक दिया। जिससे गोलचक्कर तक जाम लग गया। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की। बार बार कहने के बाद भी ई रिक्शा को नहीं हटाया। काफी देर तक समझाया। जिसके बाद लोग शांत हुए। बता दे नोएडा में सिलेंडर की किल्लत को लेकर ये दूसरी बार लोगों ने सड़क जाम की है। इससे पहले लोगों ने सेक्टर-18 की मुख्य रोड को जाम किया था। यहां सुबह से लोग लंबी लंबी कतारों में लग रहे है। तीन दिन हो गए पर्चियां कटे हुए लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिले है। ऐसे में आक्रोशित लोग अब सड़क पर उतर आए है। बहरहाल लोगों को समझाकर शांत किया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।


