Road Accident: सड़क किनारे खड़े लोगों पर कहर बनकर टूटा पिकअप, 3 को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत

Road Accident: सड़क किनारे खड़े लोगों पर कहर बनकर टूटा पिकअप, 3 को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत

पाली। जैतारण में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25ए स्थित फौजी चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने जैतारण निवासी रामस्वरूप भाटी की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अफरा-तफरी मची

थानाप्रभारी धोलाराम परिहार ने बताया कि पिकअप वाहन जोधपुर से फल भरकर अजमेर की ओर जा रहा था। जैतारण फौजी चौराहे के पास अचानक अनियंत्रित होने से उसने एक एक्टिवा और दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुपहिया वाहन भी पिकअप की चपेट में आने से चकनाचूर हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि जैतारण निवासी चोलाराम गहलोत पुत्र गोपाराम माली, मुतलिप बेग उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र मेंहदूखा (उम्र 40 वर्ष) और कृष्ण गोपाल सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी (उम्र 25 वर्ष) तीनों फौजी चौराहे पर साइड में अपने दुपहिया वाहन के साथ खड़े थे। तभी जोधपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया।

यह वीडियो भी देखें

तीनों घायलों को जैतारण के राजकीय उपजिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से गंभीर हालत में तीनों को जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान चोलाराम गहलोत और मुतलिप बेग उर्फ ताज मोहम्मद की मौत हो गई। कृष्ण गोपाल सोनी का जोधपुर में उपचार जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हेड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

शहरवासियों ने की फ्लाइओवर बनाने की मांग

इधर, शहरवासियों ने बताया कि शहर के फौजी चौराहे पर आए दिन हादसे बढ़ते जा रहे हैं और कई लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। शहर में राजमार्ग के पास सर्विस रोड भी नहीं है। शहरवासियों ने फौजी चौराहे पर फ्लाइओवर के साथ सर्विस रोड बनाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *