बेगूसराय में एनएच-31 पर सड़क हादसा, एक की मौत:गड्‌ढे में फंसकर गिर गई बाइक, पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने युवक को रौंदा

बेगूसराय में एनएच-31 पर सड़क हादसा, एक की मौत:गड्‌ढे में फंसकर गिर गई बाइक, पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने युवक को रौंदा

बेगूसराय में सोमवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव निवासी वीर कुमार पासवान के बेटे विकेश कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विकेश सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से बेगूसराय बाजार जा रहा था। इसी दौरान कपसिया चौक के पास एनएच-31 फोरलेन पर उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर गड्ढे में फंस गई, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। हालांकि घटना के बाद वह युवक मौके से कहां गया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कपसिया चौक के पास की है।
घायल की पहचान की कोशिश हो रही है परिजनों को भी घायल के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले बाइक चालक और घायल युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सड़क मरम्मत करवाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 फोरलेन पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षा उपाय की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति दुरुस्त नहीं की गई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। इधर हादसे की खबर उलाव गांव पहुंची, मृतक के घर में मातम छा गया है। बेगूसराय में सोमवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव निवासी वीर कुमार पासवान के बेटे विकेश कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विकेश सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से बेगूसराय बाजार जा रहा था। इसी दौरान कपसिया चौक के पास एनएच-31 फोरलेन पर उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर गड्ढे में फंस गई, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। हालांकि घटना के बाद वह युवक मौके से कहां गया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कपसिया चौक के पास की है।
घायल की पहचान की कोशिश हो रही है परिजनों को भी घायल के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले बाइक चालक और घायल युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सड़क मरम्मत करवाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 फोरलेन पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षा उपाय की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति दुरुस्त नहीं की गई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। इधर हादसे की खबर उलाव गांव पहुंची, मृतक के घर में मातम छा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *