Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जिले के जगतरा टोल प्लाजा के पास लकड़ी से भरी एक ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 7 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की जांच शुरू
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस और लकड़ी से लदी ट्रक आमने-सामने आ गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Road Accident: जागरूकता अभियान चलाए जा रहे
बालोद जिले में सड़क हादसों की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं, खासकर राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के साथ-साथ टोल प्लाजा के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जगतरा टोल प्लाजा के पास भी बड़ी संख्या में ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।
शुक्रवार को इसी मार्ग पर लकड़ी से लदी ट्रक और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे अब भी सामने आ रहे हैं।


