संभल में सड़क हादसा, युवक की मौत:घने कोहरे के कारण गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, जीरो थी विजिबिलिलटी

संभल में सड़क हादसा, युवक की मौत:घने कोहरे के कारण गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, जीरो थी विजिबिलिलटी

संभल जिले में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र में डीसीएम शुगर मिल के पास हुई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र सत्यराम, निवासी गांव डोहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। 4 तस्वीरें देखिए… परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि बाइक सवार युवक की मौत गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण हुई। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सुबह 4 बजे अंधेरा और घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी लगभग शून्य थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *