सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एनएच-107 पर भौरा पुल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में पूर्णिया जिले के बी-कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) मोहन कुमार शर्मा सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने सिमरी बख्तियारपुर आए थे। समारोह के बाद गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वे अपने साथियों के साथ सहरसा जिले के सिरादेहपट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को नींद की झपकी आ जाने से स्कॉर्पियो (बीआर 11 बीयू-8935) अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मोहन कुमार शर्मा (28), अमित कुमार (26), राकेश कुमार (28), आलोक कुमार (26) और बंटी कुमार (28) के रूप में हुई है। ये सभी सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीओ मोहन कुमार शर्मा और अमित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सहरसा रेफर कर दिया गया। बाद में अन्य घायलों को भी रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सभी पांचों घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई इस दुर्घटना के बाद एक और पहलू चर्चा में है। जिस स्कॉर्पियो से यह हादसा हुआ, वह निजी रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी है, लेकिन उस पर ‘अंचलाधिकारी बी-कोठी’ का बोर्ड लगा हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या निजी वाहन का आधिकारिक उपयोग हो रहा था, या वाहन किसी अनुबंध पर था। यदि यह सरकारी कार्य में प्रयुक्त थी, तो इसका कमर्शियल रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं था? बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घायलों के बयान और दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एनएच-107 पर भौरा पुल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में पूर्णिया जिले के बी-कोठी प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) मोहन कुमार शर्मा सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने सिमरी बख्तियारपुर आए थे। समारोह के बाद गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वे अपने साथियों के साथ सहरसा जिले के सिरादेहपट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान भौरा पुल के पास चालक को नींद की झपकी आ जाने से स्कॉर्पियो (बीआर 11 बीयू-8935) अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मोहन कुमार शर्मा (28), अमित कुमार (26), राकेश कुमार (28), आलोक कुमार (26) और बंटी कुमार (28) के रूप में हुई है। ये सभी सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीओ मोहन कुमार शर्मा और अमित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सहरसा रेफर कर दिया गया। बाद में अन्य घायलों को भी रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सभी पांचों घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई इस दुर्घटना के बाद एक और पहलू चर्चा में है। जिस स्कॉर्पियो से यह हादसा हुआ, वह निजी रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी है, लेकिन उस पर ‘अंचलाधिकारी बी-कोठी’ का बोर्ड लगा हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या निजी वाहन का आधिकारिक उपयोग हो रहा था, या वाहन किसी अनुबंध पर था। यदि यह सरकारी कार्य में प्रयुक्त थी, तो इसका कमर्शियल रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं था? बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घायलों के बयान और दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


