हाथरस में सड़क हादसा, 4 लोग गंभीर घायल:आलू खुदाई कर लौट रहे मजदूरों को टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार भी चपेट में आए

हाथरस में सड़क हादसा, 4 लोग गंभीर घायल:आलू खुदाई कर लौट रहे मजदूरों को टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार भी चपेट में आए

हाथरस जिले के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रात में हुए एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आलू खुदाई कर लौट रहे मजदूर और बाइक सवार शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। यह हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में हतीस पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की तरफ जा रहे एक लोडर टेंपो को पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। टेंपो में आलू खुदाई का काम करके लौट रहे मजदूर सवार थे। टैंकर ने लोडर टेंपो को उस समय टक्कर मारी जब टेंपो सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार भी चपेट में आ गए।
घायलों को किया हायर सेंटर रेफर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *