गुमला में सड़क हादसा; जनसेवक की मौत:घर लौटते समय FCI गोदाम के पास एक्सीडेंट, सिर में लगी चोट, अस्पताल में मृत घोषित

गुमला में सड़क हादसा; जनसेवक की मौत:घर लौटते समय FCI गोदाम के पास एक्सीडेंट, सिर में लगी चोट, अस्पताल में मृत घोषित

गुमला सदर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय विजय एक्का की मौत हो गई। घटना बरगांव स्थित एफसीआई गोदाम के पास हुई। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह घर जा रहे थे। विजय एक्का गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोजांली गांव के निवासी थे। वहीं भुरकुंडा पंचायत में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार रात के समय सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में मृत घोषित दुर्घटना में विजय एक्का के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की उपनिरीक्षक हेमावती मौके पर पहुंचीं। घायल अवस्था में विजय एक्का को तत्काल सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। यहां चिकित्सक गणेश राम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को फिलहाल सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। आज सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जनसेवक के पद पर थे कार्यरत मृतक विजय एक्का गुमला प्रखंड में जनसेवक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे कलीगा और मुरकुंडा पंचायत के पंचायत सेवक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। उनके निधन से प्रखंड और पंचायत स्तर पर शोक की लहर दौड़ गई है। गुमला नाजिर भोला चौधरी, अजय साहू, संतोष पुरी, शिवदयाल साहू, फकीरचंद भगत, सरपंच विनोद गोप, टेम्पु साहू सहित प्रखंड व अंचल के कई कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। गुमला सदर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय विजय एक्का की मौत हो गई। घटना बरगांव स्थित एफसीआई गोदाम के पास हुई। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह घर जा रहे थे। विजय एक्का गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोजांली गांव के निवासी थे। वहीं भुरकुंडा पंचायत में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार रात के समय सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में मृत घोषित दुर्घटना में विजय एक्का के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की उपनिरीक्षक हेमावती मौके पर पहुंचीं। घायल अवस्था में विजय एक्का को तत्काल सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। यहां चिकित्सक गणेश राम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को फिलहाल सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। आज सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जनसेवक के पद पर थे कार्यरत मृतक विजय एक्का गुमला प्रखंड में जनसेवक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे कलीगा और मुरकुंडा पंचायत के पंचायत सेवक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। उनके निधन से प्रखंड और पंचायत स्तर पर शोक की लहर दौड़ गई है। गुमला नाजिर भोला चौधरी, अजय साहू, संतोष पुरी, शिवदयाल साहू, फकीरचंद भगत, सरपंच विनोद गोप, टेम्पु साहू सहित प्रखंड व अंचल के कई कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *