गिरिडीह में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:6 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी को मायके छोड़ लौट रहा था घर; बिजली के खंभे से टकराई बाइक

गिरिडीह में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:6 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी को मायके छोड़ लौट रहा था घर; बिजली के खंभे से टकराई बाइक

गिरिडीह में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोली मोड़ के पास मधवाडीह में हुआ। घटना बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराने से हुई। मृतक की पहचान राजेश साव उर्फ टिंकू साव (30) के रूप में हुई है। वह जेरूआडीह पंचायत के डाकबंगला पिरहाकट्टा गांव का निवासी था और डाकबंगला चौक पर किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। राजेश साव की छह महीना पूर्व ही शादी हुई थी युवक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा जानकरी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतलपुर स्थित मायके छोड़कर शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। बाइक की बिजली के खंभे से टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह मौके पर ही लहूलुहान अवस्था में पड़ा रहा। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, खंडोली मोड़ और मधवाडीह के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। गिरिडीह में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोली मोड़ के पास मधवाडीह में हुआ। घटना बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराने से हुई। मृतक की पहचान राजेश साव उर्फ टिंकू साव (30) के रूप में हुई है। वह जेरूआडीह पंचायत के डाकबंगला पिरहाकट्टा गांव का निवासी था और डाकबंगला चौक पर किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। राजेश साव की छह महीना पूर्व ही शादी हुई थी युवक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा जानकरी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतलपुर स्थित मायके छोड़कर शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। बाइक की बिजली के खंभे से टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह मौके पर ही लहूलुहान अवस्था में पड़ा रहा। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, खंडोली मोड़ और मधवाडीह के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *