गया में सड़क हादसा, पांच युवक गंभीर घायल:गोह-गया मुख्य मार्ग पर जेसीबी से टकराई अनियंत्रित मोटर साइकिल, इलाज जारी

गया में सड़क हादसा, पांच युवक गंभीर घायल:गोह-गया मुख्य मार्ग पर जेसीबी से टकराई अनियंत्रित मोटर साइकिल, इलाज जारी

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में गोह-गया मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सुबह पांच बजे एक सड़क हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ददरेजी पुल के पास व्यास मार्केट के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गई। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना व्यास मार्केट के पास हुई, जहां एक जेसीबी मशीन खड़ी थी। तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार थे। अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जेसीबी मशीन से जा टकराई। घायलों की पहचान ग्राम मलबिगहा निवासी गोलू कुमार, बिराज कुमार, राहुल कुमार, शनि कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। खजुरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र पासवान ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोंच थाना अध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी और मामले की छानबीन की जा रही है। गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में गोह-गया मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सुबह पांच बजे एक सड़क हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ददरेजी पुल के पास व्यास मार्केट के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गई। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना व्यास मार्केट के पास हुई, जहां एक जेसीबी मशीन खड़ी थी। तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार थे। अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जेसीबी मशीन से जा टकराई। घायलों की पहचान ग्राम मलबिगहा निवासी गोलू कुमार, बिराज कुमार, राहुल कुमार, शनि कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। खजुरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र पासवान ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोंच थाना अध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी और मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *