धनबाद में बाइक और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 17 वर्षीय शुभम महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक रोहित कुमार और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझोर में शनिवार को हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई और दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। शुभम पुटकी का रहने वाला था और अपने मामा के घर प्रधानघंटा से लौट रहा था। पिकअप चालक का इलाज धनबाद में चल रहा वे घर जाने के लिए निकले ही थे कि आमझोर पहुंचते-पहुंचते सामने से आ रही पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रोहित कुमार की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पिकअप चालक का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद शुभम के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहोश हो रहे हैं। उधर, पुलिस ने पिकअप वैन और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धनबाद में बाइक और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 17 वर्षीय शुभम महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक रोहित कुमार और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझोर में शनिवार को हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई और दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। शुभम पुटकी का रहने वाला था और अपने मामा के घर प्रधानघंटा से लौट रहा था। पिकअप चालक का इलाज धनबाद में चल रहा वे घर जाने के लिए निकले ही थे कि आमझोर पहुंचते-पहुंचते सामने से आ रही पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रोहित कुमार की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पिकअप चालक का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद शुभम के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहोश हो रहे हैं। उधर, पुलिस ने पिकअप वैन और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


