Road accident in Bhagalpur: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, 6 घायल

Road accident in Bhagalpur: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, 6 घायल

Road accident in Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में 4 की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी। ट्रक से टक्कराने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से टक्करा गई। ई-रिक्शा में सवार सभी 4 लोगों की इस हादसे मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बस के इस सड़क हादसे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *