बलिया में सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत:मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बलिया में सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत:मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बलिया के गढ़वार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना चाँदपुर गांव के सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान पंदह गांव निवासी अनंत राय (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अवधेश राय और प्रमोद राय (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामशृंगार राय के रूप में हुई है। दोनों चितबड़ागांव से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब एक बजे अपने घर लौट रहे थे। प्रमोद राय बाइक चला रहे थे, जबकि अनंत राय पीछे बैठे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के पहुंचने तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही गढ़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक छा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *