औरंगाबाद में सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत:तेज रफ्तार बाइक अनबैलेंस होकर पेड़ से टकराई, पुणे से लौटे थे दोनों

औरंगाबाद में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। रफ्तार काफी तेज थी। इस कारण बाइक अनबैलेंस होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सलैया थाना क्षेत्र के पिरथु गांव निवासी बल्केश्वर रिकीआसन का बेटा 23 वर्षीय दिनेश कुमार और तिलक भुइयां का बेटा 22 वर्षीय सुदर्शन कुमार है। दोनों युवक पुणे की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और रविवार सुबह ही अपने गांव पिरथु लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वे बाइक से किसी काम से बाहर निकले थे। जैसे ही वे परसा के द्वारपाल मंदिर के पास पहुंचे हादसा हो गया। घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र परसा गांव की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरीय चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने बताया कि जांच के दौरान दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इधर, सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। औरंगाबाद में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। रफ्तार काफी तेज थी। इस कारण बाइक अनबैलेंस होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सलैया थाना क्षेत्र के पिरथु गांव निवासी बल्केश्वर रिकीआसन का बेटा 23 वर्षीय दिनेश कुमार और तिलक भुइयां का बेटा 22 वर्षीय सुदर्शन कुमार है। दोनों युवक पुणे की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और रविवार सुबह ही अपने गांव पिरथु लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वे बाइक से किसी काम से बाहर निकले थे। जैसे ही वे परसा के द्वारपाल मंदिर के पास पहुंचे हादसा हो गया। घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र परसा गांव की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरीय चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने बताया कि जांच के दौरान दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इधर, सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *