RJD बोली- एक जाति को टारगेट किया जा रहा है:अपराधी हर जाति में, सरकार उनको साथ बैठाती है; मर्डर-लूट करवाती है

RJD बोली- एक जाति को टारगेट किया जा रहा है:अपराधी हर जाति में, सरकार उनको साथ बैठाती है; मर्डर-लूट करवाती है

बिहार विधानसभा के सातवें दिन सदन में 5 विभागों का बजट पेश किया जाएगा। इनमें से एक विभाग के बजट पर सेकंड हाफ में चर्चा होगी। हालांकि, आज भी विधानसभा और विधान परिषद में हंगामे के आसार बने हुए हैं। कांग्रेस विधायक आज विधानसभा में झुनझुना लेकर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि इस बजट में आम लोगों को सिर्फ झुनझुना मिला है, इसलिए कांग्रेस का विरोध आज भी जारी रहेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि, एक जाति के लोग अपराधी नहीं है। अपराधी हर जाति में हैं, लेकिन सरकार ऐसे लोगों को अपने बगल में बैठाकर हत्या, लूट करवा रही है।लेकिन सरकार एक जाति और एक समुदाय के पीछे लगी है। आज विधानसभा में क्या-क्या होगा… प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग श्रम संसाधन विभाग से सवालों का जवाब प्रभारी मंत्री देंगे। सातवें दिन के लिए कुल 7 अल्पसूचित और 221 तारांकित सवालों का चयन किया गया है। इससे पहले मंगलवार को 5 विभागों का बजट पेश किया गया। पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने विभाग की योजनाओं का ब्योरा रखा था। सदन के भीतर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायकों का स्वागत किया गया। विधान परिषद में आज भी हंगामा हो सकता है। कांग्रेस-राजद के विधायक करेंगे प्रदर्शन
विधान परिषद में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। सीएम नीतीश कुमार का राबड़ी देवी पर दिए बयान का विपक्ष के ससदों ने विरोध जताया। राजद के MLC बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्ष के MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया, ताकि MLC को बाहर किया जा सके। मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में नोकझोंक इस दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, ‘तुम क्या हो।’ वहीं सुनील सिंह ने बेल में आकर, ‘अशोक चौधरी होश में आओ’ के नारे लगाए। दोनों ओर से औकात दिखाने देने तक की बातें हुईं। सुनील सिंह ने अशोक चौधरी को टपोरी कहा। उन्होंने कहा, ‘टपोरी मंत्री ने मुझे गालियां दीं। प्रोसिडिंग के पेपर से मुझे मारने की कोशिश की गई।’ वहीं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘राजद सदस्य ने लोकतंत्र के मंदिर में दलित मंत्री को गाली दी है। वीडियो फुटेज देखकर कार्रवाई हो और वो माफी मांगे।’ बिहार विधानसभा के सातवें दिन सदन में 5 विभागों का बजट पेश किया जाएगा। इनमें से एक विभाग के बजट पर सेकंड हाफ में चर्चा होगी। हालांकि, आज भी विधानसभा और विधान परिषद में हंगामे के आसार बने हुए हैं। कांग्रेस विधायक आज विधानसभा में झुनझुना लेकर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि इस बजट में आम लोगों को सिर्फ झुनझुना मिला है, इसलिए कांग्रेस का विरोध आज भी जारी रहेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि, एक जाति के लोग अपराधी नहीं है। अपराधी हर जाति में हैं, लेकिन सरकार ऐसे लोगों को अपने बगल में बैठाकर हत्या, लूट करवा रही है।लेकिन सरकार एक जाति और एक समुदाय के पीछे लगी है। आज विधानसभा में क्या-क्या होगा… प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग श्रम संसाधन विभाग से सवालों का जवाब प्रभारी मंत्री देंगे। सातवें दिन के लिए कुल 7 अल्पसूचित और 221 तारांकित सवालों का चयन किया गया है। इससे पहले मंगलवार को 5 विभागों का बजट पेश किया गया। पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने विभाग की योजनाओं का ब्योरा रखा था। सदन के भीतर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायकों का स्वागत किया गया। विधान परिषद में आज भी हंगामा हो सकता है। कांग्रेस-राजद के विधायक करेंगे प्रदर्शन
विधान परिषद में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। सीएम नीतीश कुमार का राबड़ी देवी पर दिए बयान का विपक्ष के ससदों ने विरोध जताया। राजद के MLC बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्ष के MLC को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया, ताकि MLC को बाहर किया जा सके। मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में नोकझोंक इस दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से कहा, ‘तुम क्या हो।’ वहीं सुनील सिंह ने बेल में आकर, ‘अशोक चौधरी होश में आओ’ के नारे लगाए। दोनों ओर से औकात दिखाने देने तक की बातें हुईं। सुनील सिंह ने अशोक चौधरी को टपोरी कहा। उन्होंने कहा, ‘टपोरी मंत्री ने मुझे गालियां दीं। प्रोसिडिंग के पेपर से मुझे मारने की कोशिश की गई।’ वहीं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘राजद सदस्य ने लोकतंत्र के मंदिर में दलित मंत्री को गाली दी है। वीडियो फुटेज देखकर कार्रवाई हो और वो माफी मांगे।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *