राजद ने राम कृपाल यादव का दावा खारिज किया:25 विधायकों के संपर्क में होने के बयान को बताया राजनीतिक हथकंडा

राजद ने राम कृपाल यादव का दावा खारिज किया:25 विधायकों के संपर्क में होने के बयान को बताया राजनीतिक हथकंडा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राजद के 25 विधायक उनके संपर्क में हैं। राजद विधायक राहुल कुमार ने इस बयान को “सरासर झूठ और राजनीतिक हथकंडा” बताया है। जहानाबाद के बसंतपुर में एक श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
“अगर 25 विधायकों की बात हो रही है तो उसमें तेजस्वी यादव और मैं खुद भी शामिल हो जाते हैं। सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं और पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश हैं। राजद विधायक ने साफ किया कि पार्टी के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच सक्रिय हैं और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा के विधायकों की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल कुमार ने एनडीए के भीतर ही “सिर फुटव्वल” की स्थिति होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू एक-दूसरे के विधायकों को तोड़ने में लगे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने इसे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल कुमार ने कहा कि
“इतना भारी बहुमत मिलने के बावजूद सरकार जनता के मुद्दों पर काम नहीं कर पा रही है। बयानबाजी छोड़कर सरकार को ज़मीनी स्तर पर काम करना चाहिए।” राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राजद के 25 विधायक उनके संपर्क में हैं। राजद विधायक राहुल कुमार ने इस बयान को “सरासर झूठ और राजनीतिक हथकंडा” बताया है। जहानाबाद के बसंतपुर में एक श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
“अगर 25 विधायकों की बात हो रही है तो उसमें तेजस्वी यादव और मैं खुद भी शामिल हो जाते हैं। सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं और पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश हैं। राजद विधायक ने साफ किया कि पार्टी के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच सक्रिय हैं और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा के विधायकों की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल कुमार ने एनडीए के भीतर ही “सिर फुटव्वल” की स्थिति होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू एक-दूसरे के विधायकों को तोड़ने में लगे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने इसे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल कुमार ने कहा कि
“इतना भारी बहुमत मिलने के बावजूद सरकार जनता के मुद्दों पर काम नहीं कर पा रही है। बयानबाजी छोड़कर सरकार को ज़मीनी स्तर पर काम करना चाहिए।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *