औरंगाबाद में गैस किल्लत के खिलाफ राजद का प्रदर्शन:दाउदनगर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, बोले- गलत विदेश नीति के कारण LPG संकट

औरंगाबाद में गैस किल्लत के खिलाफ राजद का प्रदर्शन:दाउदनगर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, बोले- गलत विदेश नीति के कारण LPG संकट

औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय मोड़ से हुई, जहां से राजद कार्यकर्ता हाथों में पुतला और गैस सिलेंडर लेकर जुलूस की शक्ल में भखरुआं मोड़ तक पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस संकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भखरुआं मोड़ पहुंचकर नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, सुमित यादव और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत कूटनीतिक और विदेश नीति के कारण देश में गैस संकट उत्पन्न हो गया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में रसोई गैस की भारी किल्लत है, जबकि कालाबाजारी लगातार बढ़ती जा रही है। ईंधन के अभाव में भूखे रहने को मजबूर हैं देशवासी राजद नेताओं ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों के पास अनाज उपलब्ध होने के बावजूद गैस नहीं मिलने के कारण भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बनते जा रहे हैं और सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। राजद पूरे जिले में चक्का जाम करेगा उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो राजद पूरे जिले में चक्का जाम कर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल रहे और सभी ने एकजुट होकर गैस संकट के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। बताते चलें कि पिछले लगभग 15 दिनों से जिले में गैस संकट उत्पन्न है। कमर्शियल सिलेंडर के आपूर्ति पर रोक लगा दिया गया है जिसके कारण कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। जबकि गैस सिलेंडर के अभाव में कई होटल में कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं घरेलू गैस के लिए भी जिले के अलग-अलग क्षेत्र में लंबी लाइन देखने को मिल रही है। औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय मोड़ से हुई, जहां से राजद कार्यकर्ता हाथों में पुतला और गैस सिलेंडर लेकर जुलूस की शक्ल में भखरुआं मोड़ तक पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस संकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। भखरुआं मोड़ पहुंचकर नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, सुमित यादव और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत कूटनीतिक और विदेश नीति के कारण देश में गैस संकट उत्पन्न हो गया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में रसोई गैस की भारी किल्लत है, जबकि कालाबाजारी लगातार बढ़ती जा रही है। ईंधन के अभाव में भूखे रहने को मजबूर हैं देशवासी राजद नेताओं ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों के पास अनाज उपलब्ध होने के बावजूद गैस नहीं मिलने के कारण भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बनते जा रहे हैं और सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। राजद पूरे जिले में चक्का जाम करेगा उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो राजद पूरे जिले में चक्का जाम कर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल रहे और सभी ने एकजुट होकर गैस संकट के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। बताते चलें कि पिछले लगभग 15 दिनों से जिले में गैस संकट उत्पन्न है। कमर्शियल सिलेंडर के आपूर्ति पर रोक लगा दिया गया है जिसके कारण कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। जबकि गैस सिलेंडर के अभाव में कई होटल में कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं घरेलू गैस के लिए भी जिले के अलग-अलग क्षेत्र में लंबी लाइन देखने को मिल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *