राजद : शराब विधानमंडल तक आ जाएगी, मंत्री ने कहा- शराबबंदी है

राजद : शराब विधानमंडल तक आ जाएगी, मंत्री ने कहा- शराबबंदी है

शराब के मुद्दे पर नेता खूब टकराए। राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा कि शराब तो विधानमंडल तक में आ जाएगी। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने इसे नकारा। बोले- बिहार में शराबबंदी है, है, है। जहां भी इसका उल्लंघन होता है, सरकार बेहद सख्त कार्रवाई करती है। इधर, रालोमो विधायक माधव आनंद ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निश्चित रूप से शराबबंदी की समीक्षा करेंगे। इसमें सामने आई बातों के आधार पर तय होगा शराबबंदी कानून रहे या नहीं रहे, इसे और सख्त बनाया जाए या क्या किया जाए? सुनील सिंह के अनुसार, राजभवन व मुख्यमंत्री आवास के पास का राजेंद्र चौक, शराब की डिलीवरी का एक खास सेंटर है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने इसे नकारा। कहा- विपक्ष सिर्फ आलोचना के लिए आलोचना करता है। विधायक मुरारी गौतम बोले- अगर किन्हीं को शराब की डिलीवरी सेंटर के बारे में जानकारी है तो सरकार को दें। सरकार जरूर कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि सभी पार्टियों ने मिलकर शराबबंदी का संकल्प लिया है। सब मिलकर सुझाव दें कि यह कैसे पूर्ण सफल होगा? सरकार इसको सफल करने में हर उपाय करने को तैयार है। शराब के मुद्दे पर नेता खूब टकराए। राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा कि शराब तो विधानमंडल तक में आ जाएगी। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने इसे नकारा। बोले- बिहार में शराबबंदी है, है, है। जहां भी इसका उल्लंघन होता है, सरकार बेहद सख्त कार्रवाई करती है। इधर, रालोमो विधायक माधव आनंद ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निश्चित रूप से शराबबंदी की समीक्षा करेंगे। इसमें सामने आई बातों के आधार पर तय होगा शराबबंदी कानून रहे या नहीं रहे, इसे और सख्त बनाया जाए या क्या किया जाए? सुनील सिंह के अनुसार, राजभवन व मुख्यमंत्री आवास के पास का राजेंद्र चौक, शराब की डिलीवरी का एक खास सेंटर है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने इसे नकारा। कहा- विपक्ष सिर्फ आलोचना के लिए आलोचना करता है। विधायक मुरारी गौतम बोले- अगर किन्हीं को शराब की डिलीवरी सेंटर के बारे में जानकारी है तो सरकार को दें। सरकार जरूर कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि सभी पार्टियों ने मिलकर शराबबंदी का संकल्प लिया है। सब मिलकर सुझाव दें कि यह कैसे पूर्ण सफल होगा? सरकार इसको सफल करने में हर उपाय करने को तैयार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *