दरभंगा में आरजेडी नेता गिरफ्तार, घर से शराब बरामद:पहले भी जेल जा चुका है, अलग-अलग थानों में 7 केस दर्ज; पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं

दरभंगा में आरजेडी नेता गिरफ्तार, घर से शराब बरामद:पहले भी जेल जा चुका है, अलग-अलग थानों में 7 केस दर्ज; पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं

दरभंगा में एपीएम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आरजेडी नेता गोविंद साह समेत 2 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गोविंद साह पर शराब से जुड़े सात मामले दर्ज है। पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फोर व्हीलर से विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आई-10 कार (बीआर-04एजे-0676) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 187.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कार सवार सहोरा गांव निवासी अनिल कुमार यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अनिल ने खुद को लहेरियासराय स्थित एलआईसी कार्यालय से जुड़ा बताया। उसने यह भी बताया कि जिस वाहन से शराब बरामद हुई है, वह एक विकास अधिकारी के नाम पर निबंधित है। जिसे बाद में एक कंपनी को बेचा गया था, हालांकि वाहन का निबंधन अब भी विकास अधिकारी के नाम पर ही है। घर से शराब बरामद अनिल कुमार यादव की निशानदेही पर पुलिस ने बलहा गांव में छापेमारी कर गोविंद साह को उसके घर से 3.240 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गोविंद साह पुराना शराब कारोबारी है। उसके खिलाफ शराब के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। पत्नी पंचायत समिति सदस्य है गोविंद साह वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष है। उनकी पत्नी मालीपट्टी पश्चिम पंचायत की पंचायत समिति सदस्य हैं। गोविंद साह के खिलाफ वर्ष 2019 में एपीएम थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ मारपीट का भी मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर शराब से जुड़े कुल सात मामले दर्ज है। आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के सहारे वह लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में संलिप्त रहा है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरभंगा में एपीएम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आरजेडी नेता गोविंद साह समेत 2 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गोविंद साह पर शराब से जुड़े सात मामले दर्ज है। पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फोर व्हीलर से विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आई-10 कार (बीआर-04एजे-0676) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 187.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कार सवार सहोरा गांव निवासी अनिल कुमार यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अनिल ने खुद को लहेरियासराय स्थित एलआईसी कार्यालय से जुड़ा बताया। उसने यह भी बताया कि जिस वाहन से शराब बरामद हुई है, वह एक विकास अधिकारी के नाम पर निबंधित है। जिसे बाद में एक कंपनी को बेचा गया था, हालांकि वाहन का निबंधन अब भी विकास अधिकारी के नाम पर ही है। घर से शराब बरामद अनिल कुमार यादव की निशानदेही पर पुलिस ने बलहा गांव में छापेमारी कर गोविंद साह को उसके घर से 3.240 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गोविंद साह पुराना शराब कारोबारी है। उसके खिलाफ शराब के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। पत्नी पंचायत समिति सदस्य है गोविंद साह वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष है। उनकी पत्नी मालीपट्टी पश्चिम पंचायत की पंचायत समिति सदस्य हैं। गोविंद साह के खिलाफ वर्ष 2019 में एपीएम थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ मारपीट का भी मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर शराब से जुड़े कुल सात मामले दर्ज है। आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के सहारे वह लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में संलिप्त रहा है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *