भागलपुर में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जीरोमाइल से लेकर टाउन हॉल तक जगह-जगह चौक-चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजद सांसद की ओर से वोटरों को गाली देने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का यही पुराना चरित्र रहा है कि वे वोटरों का अपमान करते हैं। यही कारण है कि जनता ने उन्हें लगातार नकारा है। उन्होंने दावा किया कि इसी मानसिकता के चलते राजद, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का राजनीतिक तौर पर सूपड़ा साफ हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनता का सम्मान करती है और विकास के मुद्दों पर राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत स्वागत जुलूस के दौरान बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। संजय सरावगी अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान टाउन हॉल समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बुलडोजर से फूल बरसाए गए टाउन हॉल पहुंचने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी झंडों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि जिले में संगठन पूरी तरह सक्रिय और एकजुट है। बुलडोजर से फूल बरसाने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। स्वागत से अभिभूत संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भागलपुर सहित पूरे बिहार में पार्टी संगठन मजबूत है और जनता का भरोसा भाजपा के साथ है। भागलपुर में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जीरोमाइल से लेकर टाउन हॉल तक जगह-जगह चौक-चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजद सांसद की ओर से वोटरों को गाली देने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का यही पुराना चरित्र रहा है कि वे वोटरों का अपमान करते हैं। यही कारण है कि जनता ने उन्हें लगातार नकारा है। उन्होंने दावा किया कि इसी मानसिकता के चलते राजद, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का राजनीतिक तौर पर सूपड़ा साफ हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनता का सम्मान करती है और विकास के मुद्दों पर राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत स्वागत जुलूस के दौरान बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। संजय सरावगी अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान टाउन हॉल समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बुलडोजर से फूल बरसाए गए टाउन हॉल पहुंचने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी झंडों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि जिले में संगठन पूरी तरह सक्रिय और एकजुट है। बुलडोजर से फूल बरसाने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। स्वागत से अभिभूत संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भागलपुर सहित पूरे बिहार में पार्टी संगठन मजबूत है और जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।


