महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 9 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ आमने-समाने लड़ रही हैं। आरजेडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सीट पर कैंडिडेट उतारने का फैसला कर लिया है। यहां से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को मैदान में उतार सकती है। उन्होंने एनआर भी कटवा लिया है। 20 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी नामांकन की तैयारी में जुटे हैं। 20 अक्टूबर को पर्चा भरेंगे। इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोस्ताना चुनाव नहीं होता है मैदान में सीधी लड़ाई होती है। सीधी लड़ाई का मौका आएगा तो देखा जाएगा। फिलहाल महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं हुआ है। कुछ घंटे में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। कई सीटों पर क्रॉस डिमांड के कारण फंसा है पेंच भास्कर से बातचीत में राजेश राम ने कहा कि कई सीटों पर क्रॉस डिमांड है। आज या कल सीट शेयरिंग फाइनल हो जाएगा। गठबंधन में सारे निर्णय लेने का अधिकार को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष का है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव है। गेंद उनके पाले में है। वे जो भी निर्णय लेंगे हम लोग मानने के लिए तैयार हैं। सारी प्रक्रिया साथ-साथ चल रही है। सीट शेयरिंग पर अंतिम मोहर नहीं लगी है। अंतिम फैसला को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष को ही लेना है। इंडिया गठबंधन का और नेतृत्व कर रहे हैं और सारे मुद्दे उनके हाथ में है। वे क्या फैसला लेते हैं इसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा। महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 9 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ आमने-समाने लड़ रही हैं। आरजेडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सीट पर कैंडिडेट उतारने का फैसला कर लिया है। यहां से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को मैदान में उतार सकती है। उन्होंने एनआर भी कटवा लिया है। 20 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी नामांकन की तैयारी में जुटे हैं। 20 अक्टूबर को पर्चा भरेंगे। इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोस्ताना चुनाव नहीं होता है मैदान में सीधी लड़ाई होती है। सीधी लड़ाई का मौका आएगा तो देखा जाएगा। फिलहाल महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं हुआ है। कुछ घंटे में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। कई सीटों पर क्रॉस डिमांड के कारण फंसा है पेंच भास्कर से बातचीत में राजेश राम ने कहा कि कई सीटों पर क्रॉस डिमांड है। आज या कल सीट शेयरिंग फाइनल हो जाएगा। गठबंधन में सारे निर्णय लेने का अधिकार को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष का है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव है। गेंद उनके पाले में है। वे जो भी निर्णय लेंगे हम लोग मानने के लिए तैयार हैं। सारी प्रक्रिया साथ-साथ चल रही है। सीट शेयरिंग पर अंतिम मोहर नहीं लगी है। अंतिम फैसला को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष को ही लेना है। इंडिया गठबंधन का और नेतृत्व कर रहे हैं और सारे मुद्दे उनके हाथ में है। वे क्या फैसला लेते हैं इसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा।


