आरजेडी ने भूमि सुधार कार्यक्रम को उगाही का खेल बताया:प्रदेश प्रवक्ता बोले- बड़े भू-माफिया पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई

आरजेडी ने भूमि सुधार कार्यक्रम को उगाही का खेल बताया:प्रदेश प्रवक्ता बोले- बड़े भू-माफिया पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई

भागलपुर में आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि विभाग भ्रष्ट अधिकारियों, भू-माफियाओं और दलालों के चंगुल में फंसा हुआ है। नीतीश-भाजपा सरकार के संरक्षण में ही बीते दो दशकों से ऐसे भ्रष्ट तंत्र फल-फूल रहे हैं। डिप्टी सिन्हा विजय कुमार सिन्हा का एक्शन भूमि सुधार की दिशा में नहीं, बल्कि भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों से मोटी रकम उगाही की प्रक्रिया का हिस्सा मात्र है। जनसंवाद के दौरान छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का भय दिखाकर असली संदेश बड़े माफियाओं और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। ‘सिस्टम’ को बनाए रखने के लिए रकम देनी होगी। गरीबों के घर पर चलाए जा रहे बुलडोजर आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नई सरकार के गठन को 45 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी बड़े भू-माफिया, शराब माफिया या बालू माफिया पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार का पूरा एक्शन गरीब और कमजोर तबके पर दिखाई दे रहा है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ा जा रहा है, जबकि असली माफिया बेखौफ घूम रहे हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार केवल बयानबाजी में व्यस्त है। रोज नए-नए शिगूफे छोड़े जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर काम कहीं नजर नहीं आता। जनता की मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई है। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग राजद प्रवक्ता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर वास्तव में भूमि सुधार और पारदर्शिता चाहती है, तो बड़े भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे। न कि जनसंवाद के नाम पर दिखावटी कार्यक्रम आयोजित कर जनता को गुमराह करें। सोमवार को भागलपुर के टाउन हॉल में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी गई थी भागलपुर में आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि विभाग भ्रष्ट अधिकारियों, भू-माफियाओं और दलालों के चंगुल में फंसा हुआ है। नीतीश-भाजपा सरकार के संरक्षण में ही बीते दो दशकों से ऐसे भ्रष्ट तंत्र फल-फूल रहे हैं। डिप्टी सिन्हा विजय कुमार सिन्हा का एक्शन भूमि सुधार की दिशा में नहीं, बल्कि भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों से मोटी रकम उगाही की प्रक्रिया का हिस्सा मात्र है। जनसंवाद के दौरान छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का भय दिखाकर असली संदेश बड़े माफियाओं और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। ‘सिस्टम’ को बनाए रखने के लिए रकम देनी होगी। गरीबों के घर पर चलाए जा रहे बुलडोजर आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नई सरकार के गठन को 45 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी बड़े भू-माफिया, शराब माफिया या बालू माफिया पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार का पूरा एक्शन गरीब और कमजोर तबके पर दिखाई दे रहा है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ा जा रहा है, जबकि असली माफिया बेखौफ घूम रहे हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार केवल बयानबाजी में व्यस्त है। रोज नए-नए शिगूफे छोड़े जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर काम कहीं नजर नहीं आता। जनता की मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई है। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग राजद प्रवक्ता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर वास्तव में भूमि सुधार और पारदर्शिता चाहती है, तो बड़े भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे। न कि जनसंवाद के नाम पर दिखावटी कार्यक्रम आयोजित कर जनता को गुमराह करें। सोमवार को भागलपुर के टाउन हॉल में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी गई थी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *