नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत माफ़ी गांव की छात्रा रिया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 475 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। रिया कुमारी, रवींद्र कुमार और रीना कुमारी की पुत्री हैं तथा नेशनल इंटर विद्यालय, माफ़ी की छात्रा हैं। जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। रिया ने अपनी पढ़ाई गांव के नि:शुल्क मां शारदा पुस्तकालय में रहकर नियमित रूप से की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी सफलता पर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह, सियाराम सिंह, पत्रकार सानु सिंह, सौरव कुमार, गुलशन और गौरव प्रशांत सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिया कुमारी ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर Union Public Service Commission (यूपीएससी) की तैयारी कर देश सेवा करना है। नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत माफ़ी गांव की छात्रा रिया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 475 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। रिया कुमारी, रवींद्र कुमार और रीना कुमारी की पुत्री हैं तथा नेशनल इंटर विद्यालय, माफ़ी की छात्रा हैं। जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। रिया ने अपनी पढ़ाई गांव के नि:शुल्क मां शारदा पुस्तकालय में रहकर नियमित रूप से की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी सफलता पर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह, सियाराम सिंह, पत्रकार सानु सिंह, सौरव कुमार, गुलशन और गौरव प्रशांत सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिया कुमारी ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर Union Public Service Commission (यूपीएससी) की तैयारी कर देश सेवा करना है।


