नवादा के सबसे बड़े गोवर्धन मंदिर में तृतीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव, विधायक विभा देवी, एमएलसी अशोक यादव और जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से सभी वेदियों का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद पूजन, रुद्राभिषेक, शिव जी महाराज और हनुमान जी महाराज का सहस्त्रार्चन अनुष्ठान संपन्न हुआ। संध्याकाल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की उपस्थिति में हजारों श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन, भजन संध्या और झांकियों का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। मंदिर समिति के सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व श्रम राज्यमंत्री और मंदिर समिति के अध्यक्ष राजवल्लभ प्रसाद के निर्देश पर देश के प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा देवी-देवताओं का विशेष अनुष्ठान किया गया। उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुतियां समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने बेहतरीन मंचीय प्रस्तुतियां दीं। इनमें आरती दर्शन, भजन संध्या, झांकी दर्शन और धार्मिक नृत्य शामिल थे। इस दिन की भजन संध्या विशेष रूप से महाकाल महादेव को समर्पित थी, जिसमें भस्म आरती, अघोरी नृत्य और गंगा आरती मुख्य आकर्षण रहे। कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग का मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। भगवान कृष्ण के विराट रूप के दर्शन ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायक पगला बाबा की गायकी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही। देर शाम राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य और फूलों की होली ने भक्तिमय माहौल बना दिया, जिसमें पूर्व श्रम राज्यमंत्री और मंदिर समिति के सदस्य भी झूमते नजर आए। नवादा के सबसे बड़े गोवर्धन मंदिर में तृतीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव, विधायक विभा देवी, एमएलसी अशोक यादव और जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से सभी वेदियों का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद पूजन, रुद्राभिषेक, शिव जी महाराज और हनुमान जी महाराज का सहस्त्रार्चन अनुष्ठान संपन्न हुआ। संध्याकाल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की उपस्थिति में हजारों श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन, भजन संध्या और झांकियों का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। मंदिर समिति के सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व श्रम राज्यमंत्री और मंदिर समिति के अध्यक्ष राजवल्लभ प्रसाद के निर्देश पर देश के प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा देवी-देवताओं का विशेष अनुष्ठान किया गया। उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुतियां समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने बेहतरीन मंचीय प्रस्तुतियां दीं। इनमें आरती दर्शन, भजन संध्या, झांकी दर्शन और धार्मिक नृत्य शामिल थे। इस दिन की भजन संध्या विशेष रूप से महाकाल महादेव को समर्पित थी, जिसमें भस्म आरती, अघोरी नृत्य और गंगा आरती मुख्य आकर्षण रहे। कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग का मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। भगवान कृष्ण के विराट रूप के दर्शन ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायक पगला बाबा की गायकी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही। देर शाम राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य और फूलों की होली ने भक्तिमय माहौल बना दिया, जिसमें पूर्व श्रम राज्यमंत्री और मंदिर समिति के सदस्य भी झूमते नजर आए।


