लखनऊ रूट से चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन:16 अप्रैल से 12 जुलाई तक 26 फेरों में चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में दो दिन सेवा

लखनऊ रूट से चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन:16 अप्रैल से 12 जुलाई तक 26 फेरों में चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में दो दिन सेवा

गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन अब सीतापुर और गोंडा रूट के जरिए संचालित होगी, जिससे लखनऊ और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। लखनऊ मंडल के यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा यह विशेष ट्रेन सीतापुर और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जो लखनऊ के नजदीकी स्टेशन हैं। ऐसे में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों के यात्री इन स्टेशनों से आसानी से ट्रेन पकड़ सकेंगे। इससे दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश और बिहार रूट पर सफर करने वालों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। कब और कितने दिन चलेगी ट्रेन 04314/04313 नंबर की यह स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक योग नगरी ऋषिकेश से हर बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। वहीं मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर शुक्रवार और सोमवार को इसका संचालन होगा। कुल 26 फेरों में यह ट्रेन यात्रियों को सेवा देगी। रूट और प्रमुख स्टॉपेज ट्रेन ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए अगले दिन सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह बिहार के सीवान, छपरा और हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर तक जाएगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा, जिससे लखनऊ के पास के स्टेशनों से आने-जाने की सुविधा बनी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *