‘धुरंधर 2’ की ‘पीक डिटेलिंग’ देख चकराया ऋषभ शेट्टी का दिमाग, बोले- हर फ्रेम किसी युद्ध के नगाड़े…

‘धुरंधर 2’ की ‘पीक डिटेलिंग’ देख चकराया ऋषभ शेट्टी का दिमाग, बोले- हर फ्रेम किसी युद्ध के नगाड़े…

Aditya Dhar Dhurandhar 2 Peak Detailing: आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ और उसकी सीक्वल ‘धुरंधर 2’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बता ये फिल्में न केवल बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स भी इसकी खूब सराहना कर रहे हैं।

ये फिल्म सिर्फ एक सीक्वेल नहीं है

साउथ स्टार्स अल्लू अर्जुन, महेश बाबू जैसे दिग्गज स्टार्स ने ‘धुरंधर 2’ की खूब तारीफ की है। तो वहीं, कांतारा के फेमस एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की पीक डिटेलिंग को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों को बांधे रखना उसका खास गुण है। ऋषभ के मुताबिक, इसका हर फ्रेम किसी युद्ध के नगाड़े की तरह असरदार है, ये फिल्म सिर्फ एक सीक्वेल नहीं, बल्कि एक बयान है। उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अन्य स्टार्स के एक्टिंग को भी सराहा है।

अच्छी कहानी और एक्शन

इतना ही नहीं, इसी तरह साउथ सुपरस्टार रवि तेजा ने भी ‘धुरंधर 2’ को देखने के बाद अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने रणवीर सिंह के दमदार प्रदर्शन की तारीफ की और राकेश बेदी के एक्टिंग के खूब तारीफ की और आदित्य धर की मेहनत, फिल्म की गहरी रिसर्च को कमाल का बताया।

ऋषभ शेट्टी ने आदित्य धर की मेहनत और फिल्म के हर पहलू पर ध्यान देने की वजह से ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और उनकी टीम ने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और VFX सीन से नया मानदंड स्थापित किया है। बता दें, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने अपने दमदार किरदारों, अच्छी कहानी और एक्शन के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। फिल्म की कामयाबी से ये साबित हो गया है कि अच्छी कहानी और परफॉर्मेंस से भरी फिल्में हमेशा रिलीज के बाद सनसनी मचा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *