खगड़िया के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पीरनगरा गांव में सरस्वती पूजनोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दिन करीब दो दर्जन पहलवानों की जोड़ियों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया, जिसमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले दिन के दंगल में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के विभिन्न जिलों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों को सबसे अधिक रोमांच तब आया जब आगरा के चंचल पहलवान को पौरा के अर्जुन पहलवान ने हराया। दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा अन्य मुकाबलों में, हरियाणा के कृष्णा पहलवान ने पंजाब के सन्नी पहलवान को, आगरा के रंजीत ने गोरखपुर के अभिषेक को और कटरिया के करण पहलवान ने प्रयागराज के अरविंद पहलवान को शिकस्त दी। इसके अतिरिक्त, गोरखपुर के खुशी पहलवान ने गोरखपुर की ही सोनाली पहलवान को, पीरनगरा के स्थानीय पहलवान सनोज ने आगरा के प्रदीप पहलवान को, और आगरा के गौरव पहलवान ने पठानकोट के काशी पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। हजारों की संख्या में अखाड़े पहुंचे दर्शक दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव और पीरनगरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। हजारों की संख्या में दर्शक अखाड़े के चारों ओर शुरुआत से लेकर समापन तक डटे रहे और पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे। खगड़िया के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पीरनगरा गांव में सरस्वती पूजनोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दिन करीब दो दर्जन पहलवानों की जोड़ियों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया, जिसमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले दिन के दंगल में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के विभिन्न जिलों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों को सबसे अधिक रोमांच तब आया जब आगरा के चंचल पहलवान को पौरा के अर्जुन पहलवान ने हराया। दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा अन्य मुकाबलों में, हरियाणा के कृष्णा पहलवान ने पंजाब के सन्नी पहलवान को, आगरा के रंजीत ने गोरखपुर के अभिषेक को और कटरिया के करण पहलवान ने प्रयागराज के अरविंद पहलवान को शिकस्त दी। इसके अतिरिक्त, गोरखपुर के खुशी पहलवान ने गोरखपुर की ही सोनाली पहलवान को, पीरनगरा के स्थानीय पहलवान सनोज ने आगरा के प्रदीप पहलवान को, और आगरा के गौरव पहलवान ने पठानकोट के काशी पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। हजारों की संख्या में अखाड़े पहुंचे दर्शक दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव और पीरनगरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। हजारों की संख्या में दर्शक अखाड़े के चारों ओर शुरुआत से लेकर समापन तक डटे रहे और पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।


