गोपालगंज में दंगा नियंत्रण टीम का गठन:SP की मौजूदगी में हुआ रूटीन परेड और अभ्यास

गोपालगंज में दंगा नियंत्रण टीम का गठन:SP की मौजूदगी में हुआ रूटीन परेड और अभ्यास

गोपालगंज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर दंगा नियंत्रण टीम (ART) का गठन किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस पहल के तहत चार दंगा नियंत्रण ART का गठन किया गया है। गठित ART में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए। नियमित परेड और अभ्यास का भी आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की उपस्थिति में दंगा नियंत्रण टीम की नियमित परेड और अभ्यास का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बलों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल और मार्च कर त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तत्परता और समन्वय को मजबूत करना है। वर्तमान में जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है। ऊर्जावान पुलिस कर्मियों को मिलाकर तैयार की गई विशेष टीम यह विशेष टीम जिले के विभिन्न थानों से चुने गए ऊर्जावान पुलिस कर्मियों को मिलाकर तैयार की गई है। टीम को आधुनिक संसाधनों जैसे एंटी-रॉयट गन, टियर गैस (अश्रु गैस), हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और लाठी से सुसज्जित किया गया है। टीम के गठन का प्राथमिक उद्देश्य किसी भी संभावित सांप्रदायिक तनाव, उग्र प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना है। गोपालगंज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर दंगा नियंत्रण टीम (ART) का गठन किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस पहल के तहत चार दंगा नियंत्रण ART का गठन किया गया है। गठित ART में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए। नियमित परेड और अभ्यास का भी आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की उपस्थिति में दंगा नियंत्रण टीम की नियमित परेड और अभ्यास का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बलों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल और मार्च कर त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तत्परता और समन्वय को मजबूत करना है। वर्तमान में जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है। ऊर्जावान पुलिस कर्मियों को मिलाकर तैयार की गई विशेष टीम यह विशेष टीम जिले के विभिन्न थानों से चुने गए ऊर्जावान पुलिस कर्मियों को मिलाकर तैयार की गई है। टीम को आधुनिक संसाधनों जैसे एंटी-रॉयट गन, टियर गैस (अश्रु गैस), हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और लाठी से सुसज्जित किया गया है। टीम के गठन का प्राथमिक उद्देश्य किसी भी संभावित सांप्रदायिक तनाव, उग्र प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *