Rinku Singh Father Death News : भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। आज उनके पिता खानचंद्र सिंह का कैंसर (Rinku Singh Father Cancer) से लंबी लड़ाई के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिए। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ दुखी है। फैंस सोशल मीडिया पर शोक प्रकट कर रहे हैं। रिंकू अपने पिता को बेहद प्यार करते थे। ये बात उनकी एक नहीं कई पोस्ट में दिखती है। आइए, कुछ तस्वीरों के जरिए पिता-पुत्र के प्यार को देखते हैं।
रिंकू सिंह ने जब लिखा- पापा मेरी जान…
रिंकू सिंह ने साल 2024 में इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो कुर्ता पहने दिख रहे हैं और उनके पिता सफेद शर्ट में स्माइल करते दिख रहे हैं। पोस्ट में रिंकू ने लिखा है- पापा मेरी जान और हार्ट वाला इमोजी दिया है। आज ये पोस्ट देखकर वाकई आंखों में आंसू आ जा रहे हैं।
रिंकू ने फादर्स डे पर लिखा था
रिंकू सिंह फादर्स डे पर अपने पिता के लिए लिखे- जो हमेशा पीछे खड़े रहे, उन्होंने सबसे आगे बढ़ना सीखाया। हैप्पी फादर्स डे (Jo hamesha peeche khade rahe, unhone sabse aage badhna sikhaya. Happy Father’s Day)
फादर्स डे पर ये तस्वीर भी की थी शेयर
जब पिता को पहनाई टीम इंडिया की जर्सी
हर पिता का सपना होता है अपने बच्चों को आगे बढ़ाना। जब ये सपना पूरा होता है तो इसको बयां करना मुश्किल हो जाता है। जब रिंकू को टीम इंडिया की नीली जर्सी मिली तो उन्होंने अपने माता-पिता को पहनाया।
Rinku Singh Family | रिंकू सिंह का परिवार
रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की थी। रिंकू अपने माता-पिता और बहन के साथ हैं। अब रिंकू के पिता हमारे बीच नहीं हैं। पर, ऐसी तमाम यादें हैं जो हमेशा साथ रहेंगी।
लिवर कैंसर ने ली रिंकू के पिता की जान
बता दें, रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वो लिवर कैंसर स्टेज 4 से ग्रसित थे। कैंसर के अंतिम चरण में उनके पिता जीवन का जंग हार गए।


