2 जनवरी तक रींगस-खाटू मार्ग नो व्हीकल जोन:रींगस-बावड़ी-शाहपुरा मार्ग चालू रहेगा,आज लाखों की संख्या में भक्त आएंगे

2 जनवरी तक रींगस-खाटू मार्ग नो व्हीकल जोन:रींगस-बावड़ी-शाहपुरा मार्ग चालू रहेगा,आज लाखों की संख्या में भक्त आएंगे

साल के आखिरी दिन आज खाटूश्यामजी में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। ऐसे में आज से 2 जनवरी तक रींगस-खाटू तक 17 किलोमीटर का मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। आज सुबह 10 बजे से लेकर 2 जनवरी की सुबह 10 बजे तक यह मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। संबंध में रींगस एसडीएम बृजेश कुमार ने आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी आने वाले पैदल श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की वजह से 31 दिसंबर की सुबह 10 बजे से लेकर 2 जनवरी की सुबह 10 बजे तक खाटूश्यामजी पैदल मार्ग (रींगस-लाखनी-लांपुवा-चौमूं पुरोहितान-खाटूश्याम जी सड़क मार्ग(SH-113) को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाता है। खाटूश्यामजी जाने वाले वाहनों के लिए रींगस-बावड़ी ठीकरिया-शाहपुरा(NH-52) चालू रहेगा। बता दें कि आज पूरी रात खाटूश्याम बाबा का दरबार दर्शनों के लिए खुला रहेगा। आज और कल यहां सबसे ज्यादा भीड़ रहने वाली है। आज भले ही बादलों की आवाजाही और कोहरा है। इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में यहां भक्त दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। बाबा के दरबार में 5 जनवरी तक VIP दर्शन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दर्शनों के लिए सभी 14 लाइन चालू है। ऐसे में भक्तों को दर्शन के लिए भी कोई परेशानी नहीं हो रही। अब यदि भीड़ लगातार बढ़ती रहेगी तो चारण खेत जिगजैग को भी शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। न्यू ईयर के पहले मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। मंदिर परिसर को फूलों और आर्टिफिशियल आइटम्स से सजाया गया है। इसके अलावा गुब्बारों से भी सजावट की गई है। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान खुद लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। खाटू में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं जो यहां पर पूरे मेला परिषद और आसपास के एरिया में सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। यदि आवश्यकता पड़ती है तो यहां पर और भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *