कुरुक्षेत्र के पिहोवा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से दूसरे ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से उसका माथा फट गया। उसके साथी ने उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान 40 साल के जोगिंदर सिंह निवासी तलहेड़ी के रूप में हुई। जोगिंदर सिंह गांव में पोल्ट्री फॉर्म पर काम करता था। जोगिंदर की मौत से उसका 12 साल का बेटा अरब अकेला पड़ गया। अरब 7वीं क्लास में पढ़ता है। करीब 5 साल पहले उसकी मां उसे छोड़कर भाग गई थी। गांव लौटते वक्त हादसा साहब सिंह (46) निवासी तलहेड़ी ने बताया कि कल शाम 7 बजे के आसपास वे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मुर्तजापुर गांव के बस अड्डे पर आए थे। यहां से काम निपटाकर वापस अपने की ओर लौट रहे थे। उसके साथ दाहिनी सीट पर सोहन सिंह और दूसरी साइड पर उसका मामा जोगिंदर सिंह बैठा था। दूसरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर वे मुर्तजापुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR02AV-0701) ने सीधे उसके ट्रैक्टर की ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लेफ्ट साइड बैठा जोगिंदर सिंह नीचे सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। नीचे सड़क पर गिरते ही उसका माथा फट गया। अस्पताल में तोड़ा दम उसने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस के जरिए जोगिंदर सिंह को सरकारी अस्पताल पिहोवा पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान जोगिंदर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी।


