बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से आज यानी गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दो जनसभा तो तेजस्वी यादव 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता भी महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट की मांग करेंगे। तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की स्थिति ठीक नहीं है। हमने पहले ही कहा है कि बीजेपी उन्हें केवल चेहरा बनाकर अपना काम कर रही है। हमारी पूरी सहानुभूति उनके साथ है। नीतीश कुमार बिहार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में जुमले बोले जाते हैं। मोदी और अमित शाह कांग्रेस नेताओं के बारे में क्या-क्या बोलते हैं, वो पूरा देश देख रहा है। वोट लेने के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि इस बार बिहार की जनता बहुत सोच-समझकर वोट करेगी। महागठबंधन मजबूती से चुनाव जीतने जा रहा है। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ नहीं बोले हैं। उन्होंने कहा कि वे वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं, यह सही बात है। उन्हें हर राज्य में जाकर चुनाव जीतना है, लेकिन राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से आज यानी गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दो जनसभा तो तेजस्वी यादव 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता भी महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट की मांग करेंगे। तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की स्थिति ठीक नहीं है। हमने पहले ही कहा है कि बीजेपी उन्हें केवल चेहरा बनाकर अपना काम कर रही है। हमारी पूरी सहानुभूति उनके साथ है। नीतीश कुमार बिहार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में जुमले बोले जाते हैं। मोदी और अमित शाह कांग्रेस नेताओं के बारे में क्या-क्या बोलते हैं, वो पूरा देश देख रहा है। वोट लेने के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि इस बार बिहार की जनता बहुत सोच-समझकर वोट करेगी। महागठबंधन मजबूती से चुनाव जीतने जा रहा है। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ नहीं बोले हैं। उन्होंने कहा कि वे वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं, यह सही बात है। उन्हें हर राज्य में जाकर चुनाव जीतना है, लेकिन राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।


