एमपी में आरआई मांग रहा था 2 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

एमपी में आरआई मांग रहा था 2 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

MP News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई रिश्वतखोर अधिकारी या कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ जाता है। ऐसा ही मामला मुरैना जिले से सामने आया है। जहां एसडीएम कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को एक हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, संतोष पुत्र रामहेत कुशवाह निवासी गोपिया पुरा मौजा पलपुरा ने अपने तीन बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक राकेश जैन के यहां आवेदन किया। आरआई जैन ने दो हजार रुपए की डिमांड की। किसान संतोष कुशवाह से आर आई ने 500 रुपए 18 फरवरी को लिए। उसके बाद संतोष ने इस आशय की शिकायत उसी दिन 18 फरवरी को लोकायुक्त ग्वालियर में की।

लोकायुक्त ने 1 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त ने पुष्टि के लिए 19 फरवरी को फिर से फरियादी को राजस्व निरीक्षक राकेश जैन के यहां भेजा, उस दिन 500 रुपए फिर लिए। इसके बाद लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया। और 1000 रुपए और रह गए थे, उस राशि को देने के लिए संतोष कुशवाह मंगलवार को नई एसडीएम ऑफिस की तीसरी मंजिल पर पहुंचा, उसने 1000 रुपए जैसे ही राजस्व निरीक्षक को दिए तभी लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलवाए और उसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। उसके बाद राजस्व निरीक्षक को सिटी कोतवाली थाने ले जाया गया, आगे पूरी कार्रवाई थाने में की गई जो देर शाम तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *