रेवाड़ी में मंगलवार को विधायक ने बस स्टैंड के नए भवन के निर्माण का शुभारंभ कर दिया। रामगढ़ रोड के दक्ष प्रजापति चौक पर 20 एकड़ में बनने वाले भवन पर 40 करोड़ की लागत आएगी। जिसमें एक साथ 18 बसें खड़ी हो सकेगी। जिसे पूरा करने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया है। 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में नए बस स्टैंड का शिलान्यास हुआ था। जिसका निर्माण कार्य 18 फरवरी को शुरू हो पाया है। शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति रेवाड़ी का बस स्टैंड शहर में बना हुआ है। जिससे शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट होने के बाद शहर को काफी हद तक जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर से बस स्टैंड की दूरी अधिक होने के कारण बाजार, सचिवालय और रेलवे स्टेशन आने जाने वालों को परेशानी भी होगी। फिलहाल बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन, सचिवालय और बाजार आसानी से आवागमन किया जा सकता है।
रामगढ़ रोड पर एग्जिट-एंट्री नहीं बस स्टैंड का निर्माण रामगढ़ रोड पर किया जा रहा है। फिलहाल रामगढ़ रोड पर बस की एंट्री और एग्जिट आउटर सरकुलर रोड पर ही रहेगी। जिससे नया बस स्टैंड बनने के बाद भी बसों का हाइवे पर आवागमन दिल्ली रोड से ही रहेगा। रामगढ़ रोड न केवल सीधा हाइवे से जुड़ा है, बल्कि इससे आवागम करने पर दूरी भी आधे से कम है।
रेवाड़ी को मिलेगी नई पहचान विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि बस स्टैंड पूरी तरह से आधुनिक होगा। जिससे रेवाड़ी को नई पहचान मिलेगी। करीब 15 एकड़ में बस स्टैंड भवन का निर्माण होगा। पांच एकड़ में वर्कशॉप और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बस स्टैंड का भवन दो मंजिला होगा। 40 करोड़ बस स्टैंड निर्माण और 25 करोड़ दूसरे कार्यों पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका शुभारंभ किया था। ठेकेदार और अधिकारियों निर्देश दे दिए गए हैं। देरी के सवाल पर विधायक ने कहा कि 2013 में जल्दबाजी में तत्कालीन सरकार ने शिलान्यास कर दिया। जिसके चलते कोर्ट केस इत्यादि के चलते निर्माण में देरी हुई। जिसका निर्माण कार्य आज शुरू कर दिया गया तथा अलग दो साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा।


