श्याम मेले के लिए रेवाड़ी–रींगस व जयपुर–भिवानी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:फाल्गुनी मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की खास तैयारी

श्याम मेले के लिए रेवाड़ी–रींगस व जयपुर–भिवानी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:फाल्गुनी मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की खास तैयारी

खाटू श्याम में लगने वाले फाल्गुनी मेले को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी की दो जोड़ी तथा जयपुर–भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों से हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक कुल 9 ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। 21 फरवरी से चलेगी वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक 9 ट्रिप में चलेगी, जो रींगस से 2:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस सेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे। दूसरी चलेगी 20 से इसके अलावा गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी तक 9 ट्रिप में रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09638 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इसी अवधि में रींगस से 2:55 बजे चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां होगा ठहराव इस ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर होगा। इसमें कुल 10 डिब्बे शामिल होंगे। जयपुर-भिवानी चलेगी 16 से इसके साथ ही गाड़ी संख्या 09733 जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक 13 ट्रिप में जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09734 भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भिवानी से 4:05 बजे चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *